Video : सोते हुए शख्स पर बिल्ली ने कर डाली थप्पड़ों की बौछार, आप भी नहीं रोक पाएंगे खुद को हंसने से

By: Ankur Thu, 04 Aug 2022 1:05:48

Video : सोते हुए शख्स पर बिल्ली ने कर डाली थप्पड़ों की बौछार, आप भी नहीं रोक पाएंगे खुद को हंसने से

सोशल मीडिया दूर देश की जानकारी जुटाने और लोगों से मिलने का एक जरिया हैं। लेकिन इसी के साथ ही यह अब एक एंटरटेनमेंट का जरिया भी बनता जा रहा हैं जहां आए दिन हजारों वीडियो अपलोड किए जाते हैं। इन वीडियो में से कुछ इतने हैरान कर देने वाले होते हैं कि आप खुद जो हंसने से रोक नहीं पाते हैं। ऐसा ही एक वीडियो आज हम आपके लिए लेकर आए हैं जिसमें एक बिल्ली और एक शख्स नजर आ रहा है। बिल्ली अपने मालिक को जगाने के लिए जो हरकतें कर रही हैं, उसे देखकर आपको इस वीडियो को बार-बार देखने का मन करेगा। आइए बताते हैं कि आखिर बिल्ली अपने मालिक के साथ क्या करती है?

@twikocheng नाम के अकाउंट से ट्विटर पर इस वीडियो को शेयर किया गया है। इस वीडियो को सोशल मीडिया पर लोग काफी पंसद कर रहे हैं। इस वीडियो में दिख रहा है कि एक शरारती बिल्ली है जो अपने मालिक को उठाने के लिए ऐसा काम कर रही है जिसे देखने के बाद आप अपनी हंसी को नहीं रोक पाएंगे।

वायरल वीडियो में दिख रहा है कि एक शख्स बेड पर गहरी नींद में सोया हुआ है। तभी अचानक बिल्ली उस पर थप्पड़ बरसाने लगती है। वीडियो में देख सकते हैं कि बिल्ली शख्स के माथे पर लगातार और तेज थप्पड़ मार रही है। लोगों द्वारा इसे खूब पसंद किया जा रहा हैं और अपनी प्रतिक्रिया देने के साथ ही लोग लगातार वीडियो को रिट्वीट कर रहे हैं।

हम WhatsApp पर हैं। नवीनतम समाचार अपडेट पाने के लिए हमारे चैनल से जुड़ें... https://whatsapp.com/channel/0029Va4Cm0aEquiJSIeUiN2i
lifeberrys हिंदी पर देश-विदेश की ताजा Hindi News पढ़ते हुए अपने आप को रखिए अपडेट। Viral News in Hindi के लिए क्लिक करें अजब गजब सेक्‍शन

Home | About | Contact | Disclaimer| Privacy Policy

| | |

Copyright © 2024 lifeberrys.com